General Science
Practice Questions & Answers
Where is chlorophyll located in plant cells? (पौधों में क्लोरोफिल कहाँ पाया जाता है?)
Chlorophyll pigment is located inside the thylakoid membranes within chloroplasts. (क्लोरोफिल पौधों की कोशिकाओं के हरित लवक [क्लोरोप्लास्ट] में पाया जाता है।)
Ohm's law is represented by which equation? (ओम का नियम किस सूत्र पर आधारित है?)
Ohm's law states that electric potential difference (V) equals electric current (I) multiplied by resistance (R). (ओम के नियम के अनुसार विभवांतर धारा और प्रतिरोध के गुणनफल के बराबर होता है [V = I × R]।)
What is the SI unit of electric potential difference? (विद्युत विभवांतर की SI इकाई क्या है?)
The SI unit of potential difference is the Volt (V). (विद्युत विभवांतर की मानक SI इकाई वोल्ट होती है।)
The resistance of a conductor depends on which factors? (किसी चालक का प्रतिरोध किस पर निर्भर करता है?)
Resistance of a conductor depends directly on length, inversely on cross-sectional area, and on material resistivity. (चालक का प्रतिरोध उसकी लंबाई, अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल और पदार्थ की प्रकृति पर निर्भर करता है।)
What does Kirchhoff's Current Law (KCL) state? (किरचॉफ का प्रथम नियम [KCL] क्या कहता है?)
Kirchhoff's first law states the conservation of charge: total incoming current at a junction equals total outgoing current. (किरचॉफ का प्रथम नियम आवेश संरक्षण पर आधारित है जिसके अनुसार संधि पर आने वाली धारा, जाने वाली धारा के बराबर होती है।)
What does Kirchhoff's Voltage Law (KVL) state? (किरचॉफ का द्वितीय नियम [KVL] क्या कहता है?)
Kirchhoff's Voltage Law represents conservation of energy: the algebraic sum of potential differences around any closed circuit is zero. (किरचॉफ का द्वितीय नियम [ऊर्जा संरक्षण] बताता है कि किसी बंद लूप में कुल विभवांतर का योग शून्य होता है।)
In which of the following is the highest amount of water found in the human body? (मानव शरीर में सबसे अधिक जल किसमें पाया जाता है?)
Blood plasma consists of about 90-92% water. (रक्त के प्लाज्मा में लगभग 90-92% जल पाया जाता है।)
Which vitamins are primarily stored in the human liver? (यकृत में संग्रहित विटामिन कौन-सा है?)
The liver stores fat-soluble vitamins (A, D, E, K) as well as Vitamin B12. (मानव यकृत में विटामिन A, D और B12 जैसे विटामिनों का संचय होता है।)
Where is the major reservoir of calcium in the human body? (मानव शरीर में कैल्शियम का मुख्य भंडार कहाँ होता है?)
About 99% of calcium in the human body is stored in bones and teeth. (मानव शरीर में लगभग 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में संचित रहता है।)
Which is the hardest substance in the human tooth? (दाँत का दृढ़ पदार्थ कौन-सा होता है?)
Tooth enamel is the hardest and most mineralized substance in the human body. (इनेमल दाँत की सबसे बाहरी परत और मानव शरीर का सबसे कठोर पदार्थ है।)
Digestion in the human mouth begins through the action of what? (मानव पाचन क्रिया का प्रारंभ मुँह में किससे होता है?)
Digestion begins in the mouth with the action of salivary enzymes breaking down carbohydrates. (मुख में भोजन का पाचन लार में उपस्थित पाचक एंजाइमों द्वारा प्रारंभ होता है।)
Which enzyme is found in human saliva? (लार [Saliva] में कौन-सा एंजाइम पाया जाता है?)
Ptyalin (salivary amylase) in saliva breaks down starch into simpler sugars. (लार में टायलिन [एमाइलेज] नामक एंजाइम पाया जाता है जो स्टार्च का पाचन करता है।)
Which is the longest intestine in the human body? (मानव शरीर में सबसे लंबी आंत कौन-सी है?)
The small intestine is the longest section of the digestive tract, measuring around 6 meters. (छोटी आंत मानव पाचन तंत्र का सबसे लंबा भाग है जिसकी लंबाई लगभग 6 से 7 मीटर होती है।)
Which gland secretes the insulin hormone? (इंसुलिन हार्मोन का स्राव कौन-सी ग्रंथि से होता है?)
Insulin is secreted by the beta cells of the pancreas. (इंसुलिन हार्मोन अग्न्याशय की बीटा कोशिकाओं द्वारा निर्मित और स्रावित होता है।)
Where does respiratory gas exchange take place in humans? (मनुष्य में श्वसन गैसों का आदान-प्रदान कहाँ होता है?)
Gas exchange occurs across the thin walls of the alveoli in the lungs. (फेफड़ों में स्थित वायुकोष्ठिकाओं [Alveoli] में O2 और CO2 का विनिमय होता है।)