General Science
Practice Questions & Answers
Which vitamin is essential for blood clotting? (रक्त का थक्का जमाने में कौन-सा विटामिन सहायक है?)
Vitamin K is essential for synthesis of prothrombin, which aids in blood clotting. (विटामिन K रक्त का थक्का जमाने के लिए आवश्यक प्रोथ्रोम्बिन के संश्लेषण में सहायक होता है।)
In which organ is bile juice produced? (पित्त रस का निर्माण किस अंग में होता है?)
Bile juice is synthesized and secreted by the liver. (पित्त रस का निर्माण यकृत [Liver] में होता है।)
Which valve is located between the esophagus and stomach? (भोजन नली और पेट के बीच कौन-सा वाल्व होता है?)
The cardiac sphincter regulates the entry of food from the esophagus into the stomach. (कार्डियक स्फिंक्टर भोजन नली [ग्रासनली] और आमाशय के बीच स्थित होता है।)
Which gland secretes insulin hormone? (इंसुलिन हार्मोन का स्राव किस ग्रंथि से होता है?)
Insulin is secreted by the beta cells of the islets of Langerhans in the pancreas. (इंसुलिन का स्राव अग्न्याशय की लैंगरहेंस की द्वीपिकाओं की बीटा कोशिकाओं से होता है।)
Which gland secretes melatonin hormone? (मेलाटोनिन हार्मोन का स्राव किस ग्रंथि से होता है?)
Melatonin, which controls sleep-wake cycles, is released by the pineal gland. (मेलाटोनिन हार्मोन सोने-जागने के चक्र को नियंत्रित करता है और पीनियल ग्रंथि से स्रावित होता है।)
Which gland secretes Growth Hormone (GH)? (वृद्धि हार्मोन [Growth Hormone] का स्राव किससे होता है?)
Growth Hormone is synthesized and secreted by the anterior pituitary gland. (वृद्धि हार्मोन [GH] का स्राव पीयूष या पिट्यूटरी ग्रंथि द्वारा होता है।)
By which process do plants produce their food? (पौधों में भोजन का निर्माण किस प्रक्रिया द्वारा होता है?)
Plants make their food in the presence of sunlight using photosynthesis. (पौधे सूर्य के प्रकाश और पर्णहरित की सहायता से प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन बनाते हैं।)
Where does photosynthesis primarily take place in plants? (प्रकाश संश्लेषण मुख्यतः कहाँ होता है?)
Leaves are the primary photosynthetic organs containing abundant chloroplasts. (पौधों में प्रकाश संश्लेषण मुख्य रूप से हरी पत्तियों में संपन्न होता है।)
Which gas is essential for photosynthesis? (प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक गैस कौन-सी है?)
Plants absorb carbon dioxide from the air to perform photosynthesis. (प्रकाश संश्लेषण में ग्लूकोज निर्माण के लिए कार्बन डाइऑक्साइड आवश्यक गैस है।)
Through which tissue are water and minerals transported in plants? (पौधों में जल और खनिज लवण का परिवहन किसके द्वारा होता है?)
Xylem is the vascular tissue responsible for the conduction of water and dissolved minerals. (जाइलम ऊतक जड़ों से पत्तियों तक जल व खनिज लवण का संवहन करता है।)
Through which tissue is food transported in plants? (पौधों में भोजन का परिवहन किसके द्वारा होता है?)
Phloem is the vascular tissue responsible for translocating soluble organic compounds (food). (पत्तियों द्वारा निर्मित भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक फ्लोएम पहुँचाता है।)
Through which structure does transpiration take place in plants? (पौधों में वाष्पोत्सर्जन किसके द्वारा होता है?)
Stomata present on the surface of leaves facilitate the process of transpiration. (पत्तियों की सतह पर उपस्थित छोटे छिद्र जिन्हें रंध्र [Stomata] कहते हैं, वाष्पोत्सर्जन करते हैं।)
Gaseous exchange in plants mainly occurs through which structure? (पौधों में गैसों का आदान-प्रदान मुख्यतः किसके द्वारा होता है?)
Stomata act as the primary sites for gaseous exchange in plant leaves. (पौधों में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान रंध्रों [Stomata] द्वारा होता है।)
How does water move upward from roots to the upper parts of plants? (पौधों में जड़ों से जल ऊपर की ओर कैसे जाता है?)
Water is pulled upward through xylem vessels due to transpirational pull and root pressure. (जाइलम संवहनी ऊतक जड़ों से अवशोषित जल को ऊपर पत्तियों तक ले जाता है।)
Which organism performs nitrogen fixation in leguminous plants? (पौधों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण कौन करता है?)
Rhizobium bacteria live symbiotically in root nodules of leguminous plants to fix atmospheric nitrogen. (राइजोबियम जीवाणु दलहनी पौधों की जड़ों में रहकर वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करते हैं।)